फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   groom dead body found on the railway track on second day of the wedding in Palwal

मंगल गीत, चीख-पुकार में बदले: शादी के दूसरे दिन दूल्हे का शव रेल की पटरी पर मिला, अब तक रहस्य है दलवीर की मौत

Thu, 30 Nov 2023 10:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 30 Nov 2023 10:02 PM IST
सार

हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
groom dead body found on the railway track on second day of the wedding in Palwal
दूल्हा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के पलवल स्थित इस्लामाबाद के समीप बसी भगतजी कॉलोनी में बुधवार सुबह दुल्हन की डोली आई। दूल्हे के परिवार ने दिनभर शादी रस्में पूरी कीं। रात हुई तो रिश्तेदार और दोस्त नाच गाकर शादी का जश्न मनाने लगे। इस बीच अचानक दूल्हे के ट्रेन की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

जीआरपी के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर भीम सिंह ने बताया कि बुधवार रात को करीब 10 बजे सूचना मिली कि इस्लामाबाद के समीप एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की पहचान का प्रयास किया। इसके बाद युवक की पहचान भगतजी कॉलोनी निवासी दलवीर (22) के रूप में हुई। चाचा पवन ने बताया कि रात नौ बजे दलवीर बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। उसके रेलवे लाइन की तरफ जाने के बारे में परिवार के किसी सदस्य को कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed