फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Grill of martyr memorial broken, no arrangement for cleaning

शहीदी स्मारक की ग्रिल टूटी, सफाई की भी व्यवस्था नहीं

Sun, 26 Dec 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Grill of martyr memorial broken, no arrangement for cleaning
शहीदी स्मारक पर टूटी ग्रिल को दिखाते सूबेदार ललित कुंडू। - फोटो : Palwal
पलवल। शहीद सैनिकों की याद में नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम में बनाया गया शहीदी स्मारक उपेक्षा का शिकार हो रहा है। स्मारक पर साफ-सफाई कराने की भी कोई व्यवस्था नही हैं। असामाजिक तत्व स्मारक को क्षतिग्रस्त करते हैं। इस पर प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्मारक की एक तरफ की ग्रिल टूट गई है, जिससे मवेशी स्मारक के अंदर प्रवेश कर जाते हैं और नुकसान पहुंचाते हैं। पूर्व सैनिक संगठनों ने सैनिक कल्याण बोर्ड से शहीदी स्मारक में सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

दरअसल, करीब दो वर्ष पूर्व नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम स्थित पार्क में शहीदी स्मारक बनाया गया। विधायक दीपक मंगला ने स्मारक का विधिवत उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद प्रशासन ने स्मारक की सुध नहीं ली है। केवल शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान प्रशासन स्मारक पर पहुंचता है। इसके बाद वहां कोई ध्यान नहीं देता। पूरे साल शहीदी स्मारक वीरान पड़ा रहता है। सफाई तक नहीं करवाई जाती, जिससे स्मारक के समीप गंदगी एकत्रित हो रही है। पूर्व सैनिक संगठनों का कहना है कि जल्द ही शहीदी स्मारक की दुर्दशा को लेकर जिला उपायुक्त से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

देखभाल न होने से शहीदी स्मारक के चारों ओर लगी स्टील की ग्रिल उखाड़ दी गई है। इसकी मरम्मत कराने की कोई सुध नहीं ले रहा है। स्मारक की साफ-सफाई की तरफ भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ललित कुंडू, जिला प्रधान, वेटरंस इंडिया
क्षतिग्रस्त ग्रिल कराई जाएगी ठीक
जिला उपायुक्त कृष्ण कुमार का कहना है कि इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर स्मारक की साफ-सफाई कराई जाएगी तथा क्षतिग्रस्त ग्रिल ठीक कराई जाएगी। इस पर नियमित सफाई कराने के लिए भी आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed