{"_id":"5d17a4688ebc3e3cb67b606f","slug":"gram-panchayat-awarded-for-clean-latrine-palwal-news-noi446316065","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सुंदर शौचालय प्रतियोगिता के तहत ग्राम पंचायत सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सुंदर शौचालय प्रतियोगिता के तहत ग्राम पंचायत सम्मानित
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ सुंदर शौचालय प्रतियोगिता में प्रथम रही ग्राम पंचायत गोपालगढ़ के सरपंच राजकुमार को सम्मा?
- फोटो : Palwal
Link Copied
स्वच्छ सुंदर शौचालय प्रतियोगिता के तहत ग्राम पंचायत सम्मानित
विज्ञापन
होडल। जिला पलवल में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में स्वच्छ सुंदर शौचालय प्रतियोगिता कार्यक्रम के तहत होडल खंड की गोपाल गढ़ ग्राम पंचायत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए शनिवार को जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने सरपंच राजकुमार को सम्मानित किया। मिशन के सहायक परियोजना अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस प्रतियोगिता को सफल बनाने का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर निर्मित शौचालयों के निरंतर उपयोग को बढ़ावा देना, खुले में शौच मुक्त का स्थायित्व बनाए रखने के लिए व शौचालय की गुणवत्ता को सुनिश्चित करना है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत अभियान के बेहतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्राम पंचायतों होडल खंड की गोपाल गढ़ व पलवल की पारोली, हथीन की जैनपुर, बडौली की रामपुर खोर और हसनपुर की रामगढ़ पंचायत को सम्मानित किया गया है। इनके अलावा 31 पंचायतों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए हैं। सरपंच राजकुमार ने बताया कि शौचालय की महत्ता व स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को लेकर गांव के शौचालय बेहतर तरीके से पेंट किए गए हैं। शौचालय में बेहतर पेंटिंग करने के साथ-साथ स्लोगन भी लिखे गए हैं, जिससे लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।