{"_id":"61b3972ea89cb8363d300239","slug":"grab-land-by-making-fake-death-certificate-palwal-news-noi6206385111","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर जमीन हडपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर जमीन हडपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथीन। दिल्ली से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर एक मृतक की जमीन हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने धोखाधड़ी कर पटवारी और तहसीलदार से मिलकर सरकारी रिकार्ड में अपने नाम जमीन दर्ज करवा ली। फिर इसे फर्जी तरीके से बेच दिया। पीड़ित ने पता चलने पर विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। हथीन थाना पुलिस ने कोर्ट की इस्तगासा पर मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
हथीन थाना प्रभारी जसवीर यादव ने बताया कि मुंडकटी थाना अंतर्गत गांव शोलाका निवासी साहूनी नामक विधवा महिला ने अदालती इस्तगासा के तहत हथीन थाने को दी शिकायत में कहा है कि उसके पति खालिद की मृत्यु सड़क दुर्घटना में साल 2018 की 15 मार्च को पश्चिमी बंगाल के जिला सिलीगुड़ी के अंतर्गत विधाननगर में हो गई थी। वहां एफआईआर दर्ज करवाकर पोस्टमार्टम करवाया। खालिद की मौत के बाद शहीद व मकसूद निवासी शोलाका, अफसाना निवासी आलीमेव, आसमोहम्मद गांव उटावड़, जमालुद्दीन नंबरदार शोलाका, आलोक सिंह नंबरदार हथीन, धनराज हल्का पटवारी हथीन, राजेन्द्र गिरदावर हल्का हथीन और विरेन्द्र राणा तहसीलदार हथीन ने मिलकर 60 वर्ग गज जमीन को हड़प लिया। मकसूद व शहीद ने साजबाज होकर खालिद का दिल्ली से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया। नम्बरदार व हल्का पटवारी से मिलीभगत कर व फर्जी कागज तैयार कराके भू-राजस्व विभाग के रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया। खालिद को बेऔलाद दिखाकर रेवेन्यू रिकार्ड में इंतकाल नं 14032 में अपना नाम दर्ज करवा दिया। इस जमीन को फर्जी तरीके से अफसाना के नाम बेच दिया। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि वह मृतक खालिद की विधवा है और उसकी ही एक बेटी है तथा उस जमीन की मालिक है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी तरीके से मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर जमीन हड़पने का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है।