फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Government schools will be reviewed every month.

Palwal News: सरकारी स्कूलों की हर माह होगी समीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Government schools will be reviewed every month.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अब प्रत्येक माह खंड स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे। इसमें शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति, पीएम पोषण योजना, स्कूलों की सुरक्षा, खेल सुविधाओं और शिक्षण स्तर की समीक्षा होगी। बैठक में बीईओ, बीआरसी, वरिष्ठ अभियंता और मुख्य अध्यापक शामिल होंगे। पिछले माह लिए गए निर्णयों की प्रगति भी जांची जाएगी। खंड स्तर पर समाधान नहीं होने वाले मामलों को जिला स्तर पर भेजा जाएगा।

स्कूलों के बुनियादी ढांचे, मरम्मत और अन्य समस्याओं की रिपोर्ट प्रत्येक माह की 10 तारीख तक जमा करानी होगी। विकास कार्यों की निगरानी के लिए पहले और बाद की जियो-टैग तस्वीरें भी देनी होंगी। नगीना के खंड शिक्षा अधिकारी बालकिशन ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed