फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   gherao of bjp office in protest against the sacking of seven workers

सात कार्यकर्ताओं को वर्खास्त करने के विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव

Fri, 11 Feb 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
gherao of bjp office in protest against the sacking of seven workers
पलवल। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन की हड़ताल के 66वें दिन कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ता ब्राह्मण धर्मशाला में एकत्रित हुईं। धर्मशाला से मीनार गेट, कमेटी चौक, हुडा सेक्टर दो स्थिति भाजपा जिला कार्यालय तक जुलूस निकाला। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भाजपा कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर भाजपा जिला उप प्रधान वीरपाल दीक्षित को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। दीक्षित ने सरकार से मांगे पूरी करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय के घेराव के दौरान सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव योगेश शर्मा, आंगनबाड़ी यूनियन की जिला प्रधान उर्मिला रावत ने कहा कि आंगनबाड़ी की जिला की कार्यक्रम अधिकारी नुपुर ने आठ फरवरी को उर्मिला रावत, शशि बाला, कृष्णा देवी, को नौकरी से बर्खास्त किया था। 10 फरवरी को शकुंतला, किरण देवी, कमलेश, प्रेमवती को भी बर्खास्त कर दिया है। अब तक सात कार्यकर्ताओं को बर्खास्त कर दिया गया है तथा चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है। इसके विरोध में 14 फरवरी को करनाल में महापड़ाव डालने की तैयारी की जा रही है। करनाल में 40 हजार से अधिक कार्यकर्ता पहुंचेंगी। पड़ाव तब तक जारी रहेगा, तब तक हरियाणा सरकार हमारी मांगों का समाधान नहीं करेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रधानमंत्री की 1500 और 750 की घोषणा, कुशल, अर्धकुशल का दर्जा, महंगाई भत्ते को 2019 से जोड़ना, कार्यकर्ता से सुपरवाइजर को सीनियरिटी के बेस पर 50 प्रतिशत का प्रमोशन करना, 2018 का समझौता लागू करना लागू करना, रिटायरमेंट का लाभ देने की मांग भी पूरी करवाई जाएगी। घेराव को भागीरथ बैनीवाल, राजेश शर्मा, मकीना, शशि देवी, कमला, बिमलेश फौजदार, माया, सीमा, सुनीता, राजबती, कृष्णा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed