{"_id":"649c73af7a91bfba880ef127","slug":"garbage-collection-not-started-palwal-news-c-24-1-snoi1004-837-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: टेंडर होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ डोर-टू-डोर कूड़ा उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: टेंडर होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ डोर-टू-डोर कूड़ा उठान
Wed, 28 Jun 2023 11:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। नगर पालिका ने पिछले महीने शुरु हुई शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की योजना शुरू नहीं हो पाई है। पालिका द्वारा डोर टू डोर कूड़ा उठाने का टेंडर 83 लाख रुपये वार्षिक एक निजी एजेंसी को सौंपा। टेंडर की शर्तों के मुताबिक घर-घर से कूड़ा उठाकर उसका निष्पादन भी एजेंसी को ही करना होगा। सोनीपत की एजेंसी ने ऑनलाइन टेंडर नीति के तहत यह ठेका ले लिया, परंतु अभी तक घर-घर से कूड़ा उठाने का काम शुरू नहीं किया है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार टेंडर की शर्तों के तहत ट्रैक्टर, पांच टिपर वाहन, अन्य संसाधन व स्टाफ तैनात कर हर घर से कूड़ा उठाना था। सभी वाहनों पर जीपीआरएस लगा होना भी जरूरी रखा गया, परंतु एक महीना गुजर जाने के बावजूद घर-घर से कूड़ा का उठान शुरू नहीं हुआ है। लोग गलियों में जगह-जगह कूड़े को डाल देते हैं, जिससे उठती दुर्गंध लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती है। इसके अलावा इस गंदगी में आवारा पशु विचरण करते रहते हैं। गंदगी इधर-उधर शहर की सुंदरता को खराब करने का काम करती है। इस बारे में शिकायत जिला नगर आयुक्त तक पहुंच चुकी है।
संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं। अविलंब डोर टू डोर कूड़ा उठाने एवं उसके निष्पादन की व्यवस्था करे, अन्यथा पेनाल्टी लगाई जाएगी। टेंडर की शर्तों की पालना न होने के कारण कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
देवेंद्र कुमार, सचिव नगर पालिका, हथीन