{"_id":"5f92ed238ebc3ec5f043119f","slug":"garbage-being-burnt-in-the-hodle-trouble-palwal-news-noi544260716","type":"story","status":"publish","title_hn":"होडल में जलाया जा रहा कूड़ा, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होडल में जलाया जा रहा कूड़ा, परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल में जलाया जा रहा कूड़ा, परेशानी
पलवल। एक तरफ जहां पर्यावरण को लेकर केंद्र व हरियाणा सरकार अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण के बचाव को लेकर जागरूक कर रही है। वहीं दूसरी तरफ सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने की बजाय उसमें आग लगाकर प्रदूषण को बढ़ावा देने के साथ-साथ खुलेआम आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। शुक्रवार को ऐसा ही मामला सामने आया, जब नगर परिषद के तीन-चार सफाई कर्मचारियों ने रोड पर पड़े कूड़े को बजाय सफाई करने और कूड़े में आग लगा दी, जिसके कारण कई घंटो तक कूड़े से धुआं निकलता रहा है और कूड़े से निकलते धुएं से सड़क से आवागमन करने वाले लोग मुंह पर कपड़ा रखकर निकलने को मजबूर हुए। शहर के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि कूड़े में आग लगाकर एनजीटी के आदेशों की धज्जियां उड़ाने वाले संबंधित सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
इस बारे में एसडीएम संदीप अग्रवाल ने कहा कि नगर परिषद के अधिकारियों को आदेश दे दिए गए है कि यदि कोई नगर परिषद का कर्मचारी कूड़े में आग जलाता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। संवाद