फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ganpati pooja

नौ दिवसीय गणेशोत्सव संपन्न

Wed, 14 Sep 2016 04:48 PM IST
palwal
palwal Updated Wed, 14 Sep 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
ganpati pooja
गणपति विसर्जन के मौके निकली शोभायात्रा व नाचते-झूमते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

श्रीगणेश उत्सव मंडल के तत्वावधान में यहां की महाराजा अग्रसेन वाटिका में आयोजित नौ दिवसीय गणेशोत्सव कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया। नौ दिवसीय कार्यक्रम के दौरान जागरण, भजन संध्या व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने गणपति को विदाई दी तथा गुरवाड़ी गांव के पास यमुना नदी में उनकी प्रतिमा का विसर्जन किया।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह सराय पुख्ता स्थित महाराजा अग्रसेन वाटिका में सनातन धर्म मंदिर के पुरोहित यशपाल शास्त्री ने गणपति पूजन व आरती कराई। उसके बाद गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न बाजारों से निकाली गई इस शोभायात्रा के दौरान लोगों ने जमकर नृत्य भी किया। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से शहर गूंज उठा।  इस अवसर पर प्रदीप मंगला, प्रवीन गर्ग, रमेश सालुखे, भीमराव निकम, नारायण घेवारी, सचिन चव्हाण व शहाजी शिंदे आदि भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed