{"_id":"6a36deaf6efcda23430bf274","slug":"gang-rape-of-a-minor-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112983-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्त से बाहर आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्त से बाहर आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। परिजनों के अनुसार, 13 जून को 16 वर्षीय पीड़िता अपनी एक सहेली के साथ जंगल की ओर गई थी। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि वहां पहले से मौजूद अरबाज और जाकर उर्फ जकरा ने लड़की को पकड़ लिया। इस दौरान दूसरी लड़की किसी तरह वहां से भागी और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे और पीड़िता गंभीर अवस्था में मिली, जिसे परिजन घर लेकर आए।
होश में आने पर दी घटना की जानकारी
होश में आने पर उसने दुष्कर्म की जानकारी दी। मामले में पुलिस ने 15 जून को शिकायत के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। हालांकि, घटना के एक सप्ताह बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि दोनों आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पिता ने बताया कि आरोपियों की तरफ से उन पर समझौता करने का दबाव भी बनाया जा रहा है।
कोट
पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस टीम सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। -राजेश कुमार, थाना प्रभारी, पिनगवां