फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fourth accused arrested in shooting murder case

Palwal News: गोली मारकर हत्या के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested in shooting murder case
होडल। थाना पुलिस ने शहर की रोहता पट्टी में वर्ष 2024 में युवक रंजीत की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे चौथी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान खेड़ला निवासी विशाल के रूप में हुई है। डीएसपी कुलदीप सिंह के अनुसार, रोहता पट्टी निवासी जगबीर ने शिकायत में बताया कि 29 फरवरी 2024 को उसके पिता प्रकाश चंद के रिटायरमेंट का कार्यक्रम था। इस दौरान उनके सभी रिश्तेदार और गांव रसूलपुर निवासी उसकी बुआ का बेटा अपने दो साथियों के साथ आया था। पीड़ित ने बताया कि रात के करीब साढ़े 11 बजे उसका भाई रंजीत अपने कमरे में सो रहा था। उसी कमरे में उसकी बुआ का बेटा और उसके दो साथी शराब पी रहे थे। कुछ देर बाद उस कमरे से शोर सुनाई दिया। उसने मौके पर जाकर देखा तो उसकी बुआ का बेटा व उसके साथ मौजूद अन्य दो युवक रंजीत के साथ लड़ाई कर रहे थे। इतने में ही उसकी बुआ के लड़के ने उसके भाई के सिर में गोली मार दी। इसके बाद तीनों मौके भाग गए। वहीं, घायल रंजीत की फरीदाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। डीएसपी ने बताया मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी प्रदीप निवासी रसूलपुर व मनोज निवासी खेड़ला को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने हथियार सप्लाई करने के मामले में अनिल निवासी खेड़ला को गिरफ्तार किया। डीएसपी ने बताया कि एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी विशाल को पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed