फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Former Sarpanch seeks permission from CM for euthanasia

Palwal News: पूर्व सरपंच ने सीएम से मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Former Sarpanch seeks permission from CM for euthanasia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह के वार्ड नंबर-2 निवासी और गांव बाबूपुर की पूर्व महिला सरपंच सायरा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शिकायत भेजकर न्याय और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने कथित प्रताड़ना से परेशान होकर अपने बच्चों सहित इच्छामृत्यु की अनुमति भी मांगी है।सायरा ने बाबूपुर निवासी अहमददीन पुत्र सूबेदार पर झूठी शिकायतें करने, रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि वर्ष 2016 में सरपंच रहते हुए श्मशान घाट और जोहड़ की जमीन से अवैध कब्जे हटवाने की कार्रवाई के बाद विवाद शुरू हुआ। पूर्व सरपंच के अनुसार, विभिन्न विभागों में हुई करीब 12 जांचों में उन्हें राहत मिली, फिर भी शिकायतों का सिलसिला जारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच, दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। आरोपों पर दूसरे पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed