फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   forged by the name of sale car

ओएलएक्स पर कार बेचने के नाम पर 1.95 लाख रुपये ऐंठे

Sat, 15 Feb 2020 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
forged by the name of sale car
होडल। गांव पेंगलतु निवासी एक युवक को ऑनलाइन साइट ओएलएक्स पर गाड़ी खरीदने का सौदा करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि गाड़ी बेचने के नाम पर विज्ञापन डालने वाले ने उससे 1.95 लाख रुपये ले लिए पर वाहन नहीं दिया। इस बाबत पीड़ित युवक ने थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव पेंगलतू निवासी रिंकू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले महीने ओएलएक्स पर एक अल्टो गाड़ी बिक्री का विज्ञापन देखा था। जब उसने साइट पर दिए गए नंबर से संपर्क किया तो उसका सौदा दो लाख में तय हो गया। गाड़ी की एवज में उससे पेटीएम के माध्यम से एक लाख 95 हजार रुपये बताए खाते में डलवा लिए। काफी दिन हो गए तो फिर उसने दोबारा से बताए नंबर से संपर्क किया लेकिन उसने यह कहकर मना कर दिया और दूसरा खाता नंबर देकर पैसा जमा कराने के लिए कहा। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे जब दोबारा पैसा डालने के लिए कहा गया तो उसे धोखाधड़ी का आभास हुआ। बाद में पीड़ित रिंकू ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी शिकायत में रिंकू ने बताया जब उसने रजिस्ट्रेशन की साइट गाड़ी के नंबर की जांच कराई तो उक्त गाड़ी किसी आशीष कुमार के नाम से रजिस्टर्ड है पुलिस ने अब रिंकू की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed