{"_id":"57d7e4424f1c1b942cd480c3","slug":"for-the-maintenance-of-the-temple-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के रखरखाव के लिए समिति का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के रखरखाव के लिए समिति का गठन
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Tue, 13 Sep 2016 05:04 PM IST
विज्ञापन
mandir
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनरसिंह दास करियाकी मंदिर पृथला में सोमवार को जटौला, गदपुरी, डूंडसा, हरफली, माहोला, सहराला, छापरौला, सिकंदरपुर, भुर्जा, नंगला भीकू, दूधौला व पृथला गांवों के ग्रामीणों की एक बैठक हुई। बैठक में मंदिर के रखरखाव के लिए कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन
बैठक में पंचों ने कहा कि मंदिर पर बाबा बरखंडीदास व बाबा नरसिंह दास जैसे तपस्वियों ने तप किया है। इसलिए मंदिर के रखरखाव पर पूरा ध्यान दिया जावा चाहिए। निर्णय लिया गया कि मंदिर के दानपात्रों में आने वाली दानराशि को मंदिर के विकास पर खर्च किया जाएगा। दान में मिले आटा, गुड़, तेल व अनाज को गोशाला में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
दानराशि के सदुपयोग के लिए बैंक में समिति का खाता खुलवाया जाएगा। यदि किसी ने मंदिर के नाम से खाता खुलवाया हुआ है तो उसे बंद करवाया जाएगा। नई समिति में डॉ. तेजराम तंवर, मंदिर के महंत बाबा रूपदास, गंगी मेंबर, हेती, दयालाल, जगवीर सिंह व महेंद्र सिंह को सदस्य चुना गया।
विज्ञापन