{"_id":"5ff20e7a8ebc3e41a325c737","slug":"five-thousand-candidates-took-the-eligibility-test-palwal-news-noi5575747177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार अभ्यर्थियों ने दी पात्रता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार अभ्यर्थियों ने दी पात्रता परीक्षा
विज्ञापन
पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा पात्रता परीक्षा रविवार को भी जिला प्रशासन व पुलिस विभाग की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। रविवार को दो पालियों में हुई परीक्षा में करीब पांच हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। इस दौरान हुई तेज बारिश में भीगते हुए केंद्रों पर पहुंचे।
रविवार को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के दौरान धारा 144 लगाई हुई थी। हालांकि रविवार होने के कारण फोटोस्टेट आदि की दुकानें बंद थीं, लेकिन पुलिस के पुख्ता इंतजाम थे। परीक्षा देने आए अभ्यर्थी बारिश होने के कारण एक घंटे पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए। प्रशासन ने भी सभी को परीक्षा हॉल में प्रवेश दे दिया। अभिभावक भी बारिश से बचने के लिए इधर-उधर खड़े रहे। परीक्षा के दौरान नगराधीश दिनेश कुमार के नेतृत्व में गठित उड़नदस्ते में शामिल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल कैंप के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार व राजकीय उच्च विद्यालय सल्लागढ़ की डीडीओ संतोष ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
वर्जन-
परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई है। इस दौरान किसी भी तरह की अशांति नहीं हुई। उपायुक्त नरेश नरवाल के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा में किसी तरह की कोई असुविधा नहीं हुई। - अमित कुमार, नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद