फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Five people died in accidents, one not identified

Palwal News: दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत, एक की पहचान नहीं

Fri, 11 Oct 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Fri, 11 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Five people died in accidents, one not identified
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क व रेल हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में मरने वालों में एक की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मलखान सिंह के अनुसार गांव रामपुर खोर निवासी आकाश ने शिकायत दर्ज कराई है कि बृहस्पतिवार से उसके पिता बिजेंद्र किसी काम से बाइक सवार होकर पलवल की तरफ जा रहे थे। घोड़ी-पलवल रोड पर गांव सुजवाड़ी के समीप किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उसके पिता को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में होडल जीआरपी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर चंद्रपाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि होडल स्थित हसनपुर रेलवे पुल के समीप एक युवक का शव रेल की पटरियों पर पड़ा है। उन्होंने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया और पहचान कराने का प्रयास किया, परंतु की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के पास से दिल्ली के निजामुद्दीन से गुजरात के सूरत का रेल टिकट मिला है। मौत ट्रेन से गिरने पर अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से हुई है। मृतक की उम्र करीब 35 साल है तथा उसने काले रंग की टी-शर्ट व लोअर पहनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवारी के इंतजार में खड़े युवक की ट्रक की टक्कर से मौत
तीसरे मामले में केएमपी एक्सप्रेस वे पर सवारी के इंतजार में खड़े युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। मामले यूपी के जिला फिरोजाबाद स्थित गांव मढैया जैतपुर निवासी राहुल ने बताया कि वह मानेसर स्थित एक कंपनी में काम करता है। उसका बडा भाई कुंवरपाल भी मानेसर कंपनी में काम करता है। बृहस्पतिवार 10 अक्तूबर को वह अपने ससुर को देखने के लिए आगरा गया था। वहां से लौटते समय केएमपी एक्सप्रेस वे पर मानेसर आने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ा था। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से घायल कुंवरपाल को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए आगरा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी एएसआई गुरमुख ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान कर ली गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
होडल में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत, एक घायल
होडल। गांव मीतरोल के समीप अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। मुंडकटी थाना प्रभारी सुंदर पाल सिंह ने बताया कि यूपी के कोसीकलां के गांव शेखसाई निवासी भोजराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार की सायं वह और उसका साला देवीलाल पलवल से बाइक पर सवार होकर होडल की तरफ आ रहे थे, जब वह गांव औरंगाबाद चौक के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक कंटेनर के ड्राइवर ने तेज रफ्तार से लापरवाही से अपने वाहन को चलाते हुए उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें वह साइड में गिर गया। जब उसने अपने आप को संभालते हुए घायल अपने साले को संभालने में लगा तो तब तक ट्रक कंटेनर का ड्राइवर अपने वाहन को लेकर फरार हो गया। इस दुर्घटना में उसके साले देवीलाल को गंभीर चोटें आई और वह उसे इलाज के लिए पलवल के सरकारी अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, बिहार के समस्तीपुर निवासी रणजीत सिंह ने मुंडकटी थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि वह और उसका भाई संजय राम गांव मितरोल स्वर्ण कंपनी में पिछले ढाई महीने से शेटरिंग लगाने का काम कर रहे थे। बृहस्पतिवार की सायं आठ बजे उसका भाई राशन का सामान लेने हाईवे को पार कर दुकान पर जा रहा था, तभी हाइवे पर होडल की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed