{"_id":"678e87eab8460093ff005e61","slug":"five-miscreants-in-the-car-fired-20-rounds-two-including-the-sarpanch-were-injured-palwal-news-c-24-1-gr11004-111397-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कार सवार पांच बदमाशों ने 20 राउंड गोलियां चलाईं, सरपंच सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कार सवार पांच बदमाशों ने 20 राउंड गोलियां चलाईं, सरपंच सहित दो घायल
विज्ञापन
ढाबे पर खाना खाने गए थे घायल, वापस आते हुई वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
-बरामद किए गए खाली खोल, घायलों को उपचार के लिए कराया गया अस्पतालों में भर्ती हालत गंभीर
- एक घायल का मिला आपराधिक रिकॉर्ड, गैंगवार के नजरिये से भी की जा रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नूंह रोड स्थित कृष्ण ढाबा पर खाना खाकर वापस जाने लगे लोगों पर कार में सवार होकर आए पांच बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवकों ने करीब 20 राउंड गोलियां चलाई, जिससे ढाबे पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। हमले के दौरान ढाबे पर करीब 50 लोग मौजूद थे। वारदात रविवार रात करीब नौ बजे की बताई गई है। हमले में एक सरपंच सहित दो लोगों को गोली लगीं। सरपंच को तीन व दूसरे युवक को दो गोली लगीं। ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाश कार में सवार होकर मौके से भाग गए। फायरिंग की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। दोनों घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने के चलते रेफर कर दिया। फिलहाल घायलों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार नूंह-रोड स्थित गांव महेश के समीप बने कृष्ण ढाबे पर सोमवार रात गांव जोहरखेड़ा के सरपंच मनोज, गांव जैंदापुर निवासी राकेश उर्फ रॉकी सहित पांच छह लोग खाना खाकर वापस जाने लगे। जैसे ही वे जाने के लिए गाड़ी में बैठे दो कार में सवार होकर आए पांच युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपी गोलियां खत्म होने तक फायरिंग करते रहे। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से भाग गए। हमले में सरंपच मनोज व रॉकी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों के तुरंत उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया। दोनों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सरपंच मनोज का ऑपरेशन कर गोलियां निकाल दी गई हैं। मामले में अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
तीन टीमें कर रही हैं मामले की जांच
ढाबे की फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई। मौके पर सदर थाना पुलिस के अलावा एसटीएम व सीआईए पलवल की टीम पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो चार हमलावर गोली चलाते दिखाई दिए, जबकि एक कार से गोली चला रहा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। टीमों का गठन कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस गैंगवार की नजरिये से भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आपराधिक दुनिया से जुड़ा हुआ है घायल रॉकी
वारदात में घायल गांव जैंदापुर निवासी राकेश उर्फ रॉकी का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। साल 25 जुलाई 2011 को गांव मीतरोल निवासी कार सवार विनोद का अपहरण कर गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्या के सबूत मिटाने के लिए शव को वृंदावन-जैत रोड पर जला दिया था। पुलिस ने अधजला शव बरामद कर उसकी पहचान की। अपहरण, हत्या और हत्या के सबूत मिटाने के आरोप में गांव जैंदापुर निवासी रॉकी उर्फ राकेश मुख्य आरोपी था। रॉकी सहित पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था।
शिकायत मिलने पर होगी उचित कार्रवाई
मामले में अभी घायल पक्ष की तरफ कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। फायरिंग करने वालों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ित पक्ष की तरफ से किसी के नाम नहीं दिए गए हैं। - संजय कादियान, पुलिस प्रवक्ता