फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   First Aid and CPR Training

Palwal News: प्राथमिक उपचार और सीपीआर का प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
First Aid and CPR Training
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। औद्योगिक दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, नूंह की ओर से आईएमटी रोजका स्थित एटीएल बैटरी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कंपनी के करीब 60 कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार और हृदय-फुफ्फुसीय पुनर्जीवन (सीपीआर) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उपायुक्त अखिल पिलानी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश सिंह मलिक ने रक्तस्राव रोकने, घायल अंग को स्थिर रखने, पीड़ित को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने और आगजनी के दौरान बचाव के तरीकों की जानकारी दी। कर्मचारियों को सांस या हृदय गति रुकने की स्थिति में सीपीआर देने का अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षण में हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा नशे में वाहन नहीं चलाने के प्रति जागरूक किया गया। कंपनी के पर्यावरण विभाग के प्रबंधक संजय कुमार, सचिन मुदगिल और सचिन पांडे ने कर्मचारियों से सुरक्षा नियमों की पालना करने और दूसरों को जागरूक करने की अपील की। समापन पर कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा, स्वैच्छिक रक्तदान और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed