फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   firing on dalit in palwal

दलित युवक पर जान से मारने की नीयत से चलाई गोली

Wed, 02 Mar 2022 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
firing on dalit in palwal
पलवल। अलीगढ रोड स्थित राजीव नगर में एक दलित युवक के साथ मारपीट कर जातिसूचक शब्दों के अपमानित किया। व्यक्ति ने उसे बचाया तो आरोपियों ने एक दर्जन बदमाशों को बुला लिया और जान से मारने नीयत से सीधे फायर किए। पीड़ित गोली लगने से बाल-बाल बचे। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। कैंप थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो नामजद सहित 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार के अनुसार राजीव नगर निवासी महेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि मंगलवार एक मार्च को वह शिव मंदिर पर जल चढ़ाकर घर लौट रहा था। गली में कबाड़े की दुकान के सामने दो लोग सल्लागढ़ निवासी कुलदीप की पीट रहे थे तथा गाली-गलौच कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर रहे थे। उसने जब युवक को छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर गाली-गलौच की। महेंद्र युवक को छुड़ाकर अपने घर ले गया। कुछ देर बात गांव किठवाड़ी निवासी खजान व राजीव नगर निवासी कबाड़ी अकरम स्कूटी पर आए और गाली देने लगे। उन्होंने फोन करके 12-13 बदमाशों को बुला लिया। उनमें से तीन बदमाशों ने आते ही जान से मारने की नीयत से सीधे फायर किए। किसी तरह उन्होंने घर के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर एससी-एसटी एक्ट व हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed