{"_id":"69fceb1b97456a8fe406b157","slug":"fire-breaks-out-in-grocery-store-in-pingawan-palwal-news-c-25-1-mwt1001-111857-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पिनगवां में किराना स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पिनगवां में किराना स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां । कस्बे के ढाना रोड स्थित डेमरौत ट्रेडिंग किराना स्टोर में बुधवार की देर रात अचानक आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा परचून कालाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक मुस्तकीम, पुत्र शेर मोहम्मद निवासी पिनगवां ने बताया कि वह दुकान के पीछे बने मकान में सो रहा था। इसी दौरान राहगीरों ने दुकान के शटर से धुआं और आग की लपटें निकलती देख उसे सूचना दी। उसने तुरंत शटर खोलने की कोशिश की और दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान में रखा सामान जल चुका था।
मुस्तकीम के अनुसार, दुकान में होलसेल का परचून का सामान भरा हुआ था। आग की चपेट में आकर करीब 50 से 55 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं दुकान में रखा करीब साढ़े तीन लाख रुपए भी जल गया। आग बुझने के बाद दुकानदार और स्थानीय लोग खराब हुए सामान को बाहर निकालने में जुटे रहे। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानों और मकानों में भी बड़ा हादसा हो सकता था। पड़ोस की दुकानों में भी गोदाम बने हुए थे और दुकान के पीछे मकान स्थित है।