फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   FIR against two for fraud of Rs 54.95 lakh

Palwal News: 54.95 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
FIR against two for fraud of Rs 54.95 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। थाना सदर पुन्हाना पुलिस ने सड़क निर्माण सामग्री की सप्लाई के नाम पर करीब 54 लाख 95 हजार 100 रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता मुबारिक, निवासी खेड़ला-पुन्हाना ने आरोप लगाया कि जींद निवासी प्रदीप और छछौटा (यूपी) निवासी नरेश ने बिसरू व गुबाड़ी मार्ग के निर्माण कार्य के लिए उससे करीब एक करोड़ दो लाख 36 हजार रुपये का निर्माण सामग्री मंगवाई थी। आरोयों ने उसके खाते में 47 लाख 40 हजार 900 रुपये जमा कराए, जबकि 54 लाख 95 हजार 100 रुपये का भुगतान बकाया रह गया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आरोपी अपना सामान लेकर वहां से चले गए। जब उसने बकाया राशि की मांग की तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और भुगतान करने से इन्कार कर दिया। वहीं, सदर थाना प्रभारी नरेश ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed