{"_id":"6a359fcdfc3ef01cc805f440","slug":"fir-against-10-accused-in-assault-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112957-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मारपीट में 10 आरोपियों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मारपीट में 10 आरोपियों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। सदर थाना पुन्हाना के गांव लहरवाडी में एक परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
लहरवाडी गांव के रहने वाली पीड़िता सरजीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दस जून को वह गांव की एक दुकान से कपड़े खरीदकर वापस घर को आ रही थी। इस दौरान गांव के रफीक व सलीम ने मुझसे अपशब्द कहे। जब मैं व मेरे परिवार के लोगों ने इसका विरोध आरोपियों के स्वजनों से किया तो इस बात से गुस्सा होकर रफीक, सलीम, नफीस, साजिद, शाद, रोहित, आवेश, जान मोहम्मद, याकूब, यूसुफ, अफसाना व जाहिदा ने मिलकर मेरे व मेरे परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। घटना का शोर सुनकर आसपास के लोगों ने हमें आरोपियों से किसी तरह से बचाया।मारपीट में हमारे परिवार के कई लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार पुन्हाना अस्पताल में कराया गया, जहां से दो घायलों को गंभीर हालत के चलते उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया। वहीं थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर सभी दस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है, जल्द ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।