फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fever confirmed in 2 patients

2 मरीजों में हुई बुखार की पुष्टि

Sat, 30 Oct 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fever confirmed in 2 patients
हथीन। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच गांवों में लगाए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों में 22 मरीजों में बुखार की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

प्रवर चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि गांव रतीपुर में लगाए गए शिविर में कुल 14 मरीज आए जिनमें से सात को बुखार मिला। गांव मठेपुर में कुल 11 मरीज आए जिनमें आठ मरीज बुखार के पाए गए। मलाई गांव में कुल 13 मरीज आए जिनमें से चार को बुखार मिला। बहीन गांव में कुल छह मरीज आए जिनमें से एक को बुखार मिला है। उन्होंने बताया कि संबंधित गांवों में मलेरिया टेस्ट के ब्लड स्लाइड्स बनाई गईं हैं। इसके अलावा डेंगू, कोविड एवं प्लेटलेट्स जांच के लिए भी नमूने लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है।

त्योहार में सभी नागरिक कोविड उचित व्यवहार अपनाएं : उपायुक्त
पलवल। उपायुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि त्यौहार के सीजन को ध्यान में रखते हुए सभी लोग कोविड उचित व्यवहार अपनाएं। भीड़ भाड़ से बचें। जब तक जरूरी न हो घर से बाहर न निकलें, अधिक आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर जाएं। घर से बाहर जाते समय फेस मास्क अवश्य लगाएं। बार-बार हाथों को सैनेटाइज करते रहें। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक कोविड हिदायतों का सख्ती के पालन करें। दुकानदार और दुकान पर कार्य करने वाले सभी कर्मचारी को कोरोना के दोनों टीके लगे होने चाहिए, जिसका प्रमाण-पत्र संबंधित दुकानदार को अपनी दुकान पर चस्पा करना होगा। किसी भी दुकानदार व बाजार में आने वाले व्यक्ति के द्वारा कोरोना के नियमों का पालन न करने पर उनका चालान काटने का प्रावधान है। हरेक दुकानदार व दुकान में कार्य करने वाले कर्मचारियों को अपना कोरोना सैंपलिंग करवाना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed