लालची ससुर ने लांघी हदें: पीड़िता बोली- एक दिन मैं अकेली थी तभी वो कमरे में आ गया... पति ने भी नहीं दिया साथ
आरोपी दहेज में दो लाख रुपये व कार की मांग करते। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती। चचिया सास व ननद उसके पति से उसे पिटवाती थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कम दहेज लाने पर चचिया ससुर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पति से शिकायत करने पर विवाहिता को बुरी तरह से मारा-पीटा गया। आरोपियों ने दहेज में कार व दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया।
जांच अधिकारी ऊषा के अनुसार कैंप थाना अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि साल 2021 में उसकी शादी फरीदाबाद निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी में दिए गए दहेज से पति, सास, ससुर, चचिया सास, चचिया ससुर व ननद खुश नहीं हुए और उसे ताने देने लगे।
आरोपी दहेज में दो लाख रुपये व कार की मांग करते। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती। चचिया सास व ननद उसके पति से उसे पिटवाती थी। उसके वेतन को चचिया ससुर अपने खाते में जबरन डलवा लेता। उसे खर्चा के लिए भी रुपये नहीं दिए जाते। पीड़िता का आरोप है कि मार्च 2022 में वह अपने कमरे में अकेली थी, तभी चचिया ससुर कमरे में आ गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।