फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers will take out tractor march on 26th, did public relations in villages for success

Palwal News: 26 को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान, सफलता के लिए गांवों में किया जनसंपर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers will take out tractor march on 26th, did public relations in villages for success
- गन्ने की फसल का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आगामी 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर मार्च की सफलता के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया। मंगलवार को मोर्चा के नेताओं ने गांव घुघेरा, धतीर, अल्लीका, यादूपूर, महेशपुर, लालवाका व ककराली में किए गए जनसंपर्क के दौरान किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में ट्रैक्टर मार्च में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान किसानों ने 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का भाव देने की भी मांग की। जनसंपर्क के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा पलवल के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, धर्मचंद घुघेरा, ताराचंद प्रधान व डॉ. रघुवीर सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे।
जनसंपर्क के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि 2020-21 में कृषि विरोधी काले कानून के खिलाफ पूरे देश के किसानों ने ऐतिहासिक आंदोलन चलाया। आंदोलन के दबाव में केंद्र सरकार ने कृषि विरोधी कानून वापस लिए, परंतु केंद्र सरकार दोबारा उन्हीं कानूनों को नई कृषि विपणन बाजार नीति के रूप में ला रही है। केंद्र सरकार ने अपने आश्वासन के अनुरूप आज तक किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का कानून नहीं बनाया और न ही किसान मजदूर की कर्ज मुक्ति, गन्ना उत्पादक किसानों को 450 रुपए प्रति क्विंटल गन्ना का रेट देना, ओलावृष्टि, सूखा व अन्य कारणों से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा देना, आवारा पशुओं की रोकथाम पर कोई कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि किसान मोर्चा के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 55 दिन से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं, जिनकी हालत बहुत ही चिंताजनक है, परंतु संवेदनहीन सरकार किसानों की मांगों का समाधान कर अनशन समाप्त नहीं करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed