फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers upset due to bean problem, memorandum submitted to CM

सेम की समस्या से किसान परेशान, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Tue, 28 Sep 2021 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to bean problem, memorandum submitted to CM
सेम की समस्या से परेशान पलवल के किसान उपायुक्त को ज्ञापन देने जाते - फोटो : Palwal
पलवल। जिले के गांवों में सेम की समस्या से परेशान अल्लीका-बामनीका गांव के किसानों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन ‘पलवल बचाओ एकता मंच’ के बैनर तले दिया गया। उपायुक्त के प्रतिनिधि के रूप में ज्ञापन लेने आए तहसीलदार रोहताश से किसानों ने कहा कि पिछले काफी समय से उनके खेतों में पानी भरा है। हालात ये है कि सैकड़ों एकड़ भूमि में खड़ी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। इस सेम की समस्या के कारण किसानों की पूरी फसल नष्ट हो गई है।
विज्ञापन

तहसीलदार को बताया कि उनके गांवों में सेम की समस्या का मुख्य कारण गोछी ड्रेन में सिंचाई विभाग द्वारा बनवाई गईं ठोकर तथा ड्रेन की ठीक से सफाई नहीं कराना है। इसके कारण खेत पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं। अब तक गोछी और जनौली ड्रेन की सफाई नहीं हुई है। आज भी खेतों में चार-चार फिट पानी भरा है। किसानों ने बताया कि यदि समस्या को दूर नहीं किया गया तो आने वाले समय में भी आगे फसल नहीं बोई जा सकेगी। किसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। किसानों की मांग थी किसेम की समस्या के कारण जो फसल बर्बाद हुई है, उसका सरकार मुआवजा दे तथा ऋण पर ब्याज की माफी कराई जाए। किसानों ने मांग की है कि खेतों में भरे पानी को निकलवाने के लिए तुरंत बोर करवाकर तथा पंप सेट लगवाकर पानी को निकलवाया जाए। गोछी ड्रेन में बनाई गई ठोकर को हटवाया जाए। इस अवसर पर देवी सिंह, रोहताश मलिक एडवोकेट, गंगाराम, किशन सिंह, धन सिंह, निरंजन, बिर्जेश, अर्जुन सिंह, महेंद्र, गंगाराम प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन

तहसीलदार रोहताश ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी इस समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार से भी गिरदावरी कराने के आदेश हैं। जल्द ही पटवारी की ड्यूटी लगाई जाएगी तथा वहां की सारी रिपोर्ट लेकर पानी निकासी का इंतजाम कराया जाएगा। किसानों की इस समस्या का जल्द समाधान कराने के लिए उनके द्वारा दिए गए ज्ञापन को वरिष्ठ अधिकारियों और सरकार तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोंछी ड्रेन में ठोकर बनाने से हुई समस्या
सिंचाई विभाग द्वारा गोछी ड्रेन की सफाई के लिए छह करोड़ रुपये का टेंडर निकाला गया था, लेकिन अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत के कारण ड्रेन में नीचे तक खुदाई करने के बजाय उसे समतल कर ड्रेन में ठोकर बना दी गई। ऐसा कारना गांव तक खेतों में नहरी पानी पहुंचाने के लिए किया गया। इसके चलते पानी नहर में चलने के बजाय आसपास के खेतों में घुस गया। इससे सेम की समस्या उत्पन्न हो गई। इसके कारण करीब एक हजार एकड़ में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed