फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers going to Delhi stopped at Alapur, fierce clash

दिल्ली जा रहे किसानों को आलापुर पर रोका, जमकर हुई झड़प

Fri, 04 Dec 2020 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers going to Delhi stopped at Alapur, fierce clash
पलवल। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए जा रहे किसानों को पुलिस ने आलापुर चौक पर रोक दिया। पुलिस और किसानों के बीच काफी झड़प भी हुई। हालांकि जिला पुलिस अधीक्षक ने किसानों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। विरोध को देखते हुए ऐसे में उन्होंने ट्रैक्टरों व अन्य गाड़ियों को रोकवाकर पैदल जाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को किसान संघर्ष समिति के बैनर तले जिले के किसान दिल्ली कूच के लिए पलवल स्थित जाट धर्मशाला से पैदल मार्च करते हुए रवाना हुए। दिल्ली कूच करने से पहले किसानों ने जाट धर्मशाला में बैठक की और दिल्ली कूच के लिए अलावलपुर के किसान बल्ली तेवतिया को अध्यक्ष घोषित किया। उसके बाद जुलूस के रूप में पैदल मार्च करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिल्ली के लिए रवाना हुए। जैसे ही किसान दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर पलवल सीमा में ही आलापुर चौक पर पहुंचे तो वहां यातायात पुलिस थाने के सामने पुलिस बल के साथ खड़े जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने किसानों को रोक दिया तथा आगे जाने नहीं दिया। किसानों ने आगे जाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। किसानों ने यहां नारेबाजी करनी शुरू कर दी। बाद में पुलिस अधीक्षक व किसानों के बीच काफी झड़प के बाद किसानों को आगे जाने की सहमति बनी। इस पर पुलिस अधीक्षक ने ट्रैक्टरों और अन्य गाड़ियों को रुकवा दिया व पैदल ही आगे जाने की अनुमति दी। साथ ही सड़क पर एक तरफ चलने को कहा गया। जिसके बाद किसानों को आगे जाने दिया गया। किसान नारेबाजी करते हुए दिल्ली की तरफ रवाना हो गए।
विज्ञापन

पृथला गांव में कराया भोजन
दिल्ली कूच के लिए जा रहे किसानों को पृथला गांव के लोगों ने भोजन कराया व वहां से दिल्ली के लिए रवाना किया। पृथला में किसानों का स्वागत किया गया और वहां पर मौजूद किसान भी उनके साथ दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी से आ रहे किसानों को रोका, जमकर हुई झड़प
करमन सीमा पर पुलिस ने ट्रक सहित खड़ा किए बड़ वाहन
किसानों ने राजमार्ग पर ही बैठकर शुरू कर दिया धरना प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। यूपी, मध्यप्रदेश और राजस्थान के हजारों किसान ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों से बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित करमन बार्डर पहुंचने लगे। हालांकि पहले से सतर्क पुलिस ने जगह-जगह ट्रक सहित अन्य वाहन खड़े कर किसानों को रोक दिया। इस दौरान किसानों के साथ जमकर झड़प हुई और किसानों ने राजमार्ग पर ही बैठकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही डीएसपी होडल बलवीर सिंह व डीएसपी हथीन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने किसानों को समझाने और उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच के लिए डटे रहे। बार्डर पर किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। पीछे से आ रहे किसानों के जत्थे में कोसीकला से भारतीय किसान यूनियन के भी सैकड़ों सदस्य शामिल हो गए और दिल्ली कूच की मांग पर अडे़ रहे। उझीना ड्रेन के पास पुलिस अधिकारियों ने बस व ट्रकों को रुकवाकर किसानों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसके बावजूद भी किसान नहीं माने। किसान अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते रहे। कई जगह पर पुलिस द्वारा खडे़ किए गए वाहनों को भी किसानों ने उठाकर किनारे लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed