फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fake of making old age pension of jawans exposed through fake documents

फर्जी दस्तावेजों की जरिये जवानों की वृद्धावस्था पेंशन बनाने का फर्जीवाड़ा उजागर

Wed, 17 Nov 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fake of making old age pension of jawans exposed through fake documents
पलवल। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते के छापे के दौरान जिला समाज कल्याण विभाग में फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। विभाग के कर्मचारियों द्वारा अटल सेवा केंद्र (सीएससी) संचालकों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज बनाकर जवानों की पेंशन बनाई जा रही हैं, जबकि पात्र बुजुर्ग व विधवा महिलाएं पेंशन बंधवाने के लिए चक्कर काट रही हैं। मामले की गहराई से जांच होने पर बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। कैंप थाना पुलिस ने सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर जगदीश की शिकायत पर जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, सीएससी संचालकों व सहित आठ पेंशन धारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के एसपी विजय प्रताप सिंह के अनुसार सीएम फ्लाइंग फरीदाबाद को सूचना मिली की हथीन खंड के गांव रीबड़ में कुछ व्यक्तियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये अपनी असल उम्र छिपाकर बुढ़ापा पेंशन बनवाई है। इस बारे में जांच करने पर पता चला कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपनी आयु को 60 वर्ष या उससे अधिक दर्शाया गया है। इनमें रामबीर, रामलाल, सतबीर, धर्मबीर, चतर सिंह, भोजा राम, कमला देवी, पुष्पा देवी ने बुढ़ापा पेंशन बनवाई है। शिकायत में कहा कि पेंशन बंधवाने में डॉ. सरफराज खान व महिला डॉ. उमा के फर्जी हस्ताक्षर वाला आयु संबंधित दस्तावेज का प्रयोग किया गया है। इनमें किसी भी व्यक्ति की उम्र बुढ़ापा पेंशन नियमों को पूरा नहीं करती है। शिकायत में कहा गया है कि इस पूरे मामले में अटल सेवा केंद्र संचालक और जिला समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी व अधिकारी संलिप्त हैं। जिला समाज कल्याण विभाग के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी द्वारा आयु प्रमाण पत्रों की सही ढंग से जांच नहीं करके बुढ़ापा पेंशन बनाई गई है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर आठ नामजद फर्जी पेंशन लाभार्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में कर्मचारियों व सीएससी संचालकों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। मामले में जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय कुमार, एएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed