{"_id":"5d8663218ebc3e93bb4c60bb","slug":"fair-elections-will-be-conducted-says-district-election-officer-palwal-news-noi4627800174","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष चुनाव कराने को बनाया जिला चुनाव प्रबंधन प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष चुनाव कराने को बनाया जिला चुनाव प्रबंधन प्लान
विज्ञापन
पलवल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यशपाल ने कहा कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2019 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से जिला चुनाव प्रबंधन योजना तैयार की गई है। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र पलवल,होडल और हथीन प्रत्येक में 2 मॉडल बूथ, एक-एक सखी बूथ व दिव्यांग बूथ बनाए जाएगें। जिला निर्वाचन अधिकारी यशपाल ने शनिवार को लघु सचिवालय में बैठक कर जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजारनिया, अतिरिक्त उपायुक्त आर.के.सिहं, पलवल के एसडीएम जितेंद्र कुमार, होडल के एसडीएम वत्सल वशिष्ठ, हथीन के एसडीएम वकील अहमद व तहसीलदार चुनाव दुर्गा प्रसाद भी मौजूद थे।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। चुनाव से जुड़े अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चुनाव से संबंधित नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए है। जिले में चुनाव से संबंधित सभी गतिविधियों पर जिला प्रशासन की तरफ से निगरानी रखी जाएगी। विधानसभा आम चुनाव -2019 में प्रत्याशियों के प्रचार व खर्च की निगरानी के लिए वीडियो सर्विलांस टीम, वीडियो व्यूविंग टीम तथा अकाउंटिग टीमें गठित की गई हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम व वीवीपैट मशीन की चैंकिंग कर ली गई है। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए स्वीप की गतिविधियां शुरू कर दी गई है। वोट डालने के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है। चुनाव आयोग की तरफ से हेल्प लाईन नंबर 1950 जारी किया गया है। चुनाव से संबंधित कोई भी शिकायत व समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाईन नंबर का प्रयोग किया जा सकता है। चुनाव के समय कानून व्यवस्था को बनाने के लिए टीम गठित कर दी गई हैं। चुनाव से संबंधित गतिविधियों की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
एप पर करें शिकायत
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग की तरफ से सी विजिल ऐप शुरू किया गया है। गोगल प्ले स्टोर में जाकर एप को डाउनलोड किया जा सकता है। चुनाव के दौरान अगर कोई भी उम्मीदवार व व्यक्ति चुनाव आयोग के नियमों की अवेहलना करता है तो सी विजिल ऐप पर वीडियों बनाकर डालने पर चुनाव आयोग की तरफ से उस शिकायत पर संज्ञान लिया जाएगा और शिकायत का समाधान किया जाएगा। चुनावों को लेकर जोनल मजिस्ट्रेट व सुपरवाईजर नियुक्त कर दिए गए है। विधानसभा चुनावों को लेकर लघु सचिवालय में एक कंट्रोल रूम बना दिया गया है।