{"_id":"61cf426d5ad7d62c7e21ce42","slug":"expressed-protest-by-writing-mla-marg-on-the-submerged-road-palwal-news-noi6244172139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलमग्न रास्ते पर विधायक मार्ग लिख जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलमग्न रास्ते पर विधायक मार्ग लिख जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के गोद लिए गए बैसलात के बड़े गांव बड़ौली के ग्रामीणों ने अपनी समस्या को लेकर विरोध का नया तरीका अपनाया है। ग्रामीणों ने पिछले लंबे समय से गंदे पानी पानी से जलमग्न रास्ते का नाम विधायक दीपक मंगला मार्ग रख दिया है। उन्होंने दीपक मंगला मार्ग को दर्शाते हुए एक दिशासूचक बोर्ड लगा दिया है। इस दौरान काफी ग्रामीण एकत्रित हुए और गांव की अनदेखी के विरोध में जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि कई सालों से जोहड़ ओवरफ्लो की समस्या को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि इस बार चुनावों में सरकार के प्रतिनिधियों को गांव में घुसने तक नहीं दिया जाएगा।
दरअसल, सांसद आदर्श ग्राम योजना में शामिल गांव बड़ौली के झुटिया मोहल्ले में जल संरक्षण के लिए बनाए गए जोहड़ की लंबे समय से सफाई नहीं की गई है। जोहड़ पर लोगों ने अवैध रूप से मिट्टी डालकर कब्जा भी कर लिया है, जिससे गांव के पानी निकासी के लिए कोई प्रबंध नहीं है। कई वर्षों से गांव के पानी को नाले में डालने की योजना है, परंतु नाले पर भी कब्जा कर लोगों ने अवरूद्ध कर दिया है। हालात यह है कि गांव का गंदा पानी जोहड़ ओवरफ्लो होने से रास्तों में भरा रहता है। रास्तों में पानी में भरा रहने से घरों में भी दरारें आने लगी है। बारिश होते ही पानी लोगों को घरों तक में घुस जाता है। घरों में पानी भरने पर प्रशासन फ्लूड पंप के जरिये पानी की निकासी करता है, परंतु समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा है। शुक्रवार को ग्रामीण एकत्रित हुए और विधायक दीपक मंगला के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने दीपक मंगला मार्ग के नाम से बोर्ड छपवाया और गंदे पानी से जलमग्न रास्ते पर लगा दिया।
चुनावों में सतापक्ष के नेताओं को सिखाएंगे सबक
गांव बड़ौली निवासी राजेंद्र बैंसला, धर्मेंद्र शर्मा, बालकिशन, जगबीर बैंसला, राजेंद्र, किशन शर्मा, गंगाराम शर्मा, मेघराज शर्मा, महेश शर्मा, दिनेश, सरजीत, राजबीर, धर्मबीर, रामबीर व अनिल ने बताया कि गांव में कई वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिसका स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा है। जोहड़ ओवरफ्लो होने से गांव में गंदगी का आलम बना हुआ है। गंदे जलभराव से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है। समस्या के समाधान को लेकर अधिकारियों, विधायक व केंद्रीय राज्य मंत्री सभी से गुहार लगा चुके हैं, परंतु कोई फायदा नहीं हो रहा है। यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले चुनावों में नेताओं को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
गांव के पानी निकासी के निर्देश दिए गए हैं। गांव के रास्तों को बनाए जाने के लिए मंजूरी दिला दी गई है। नाले पर अवैध कब्जों की वजह से पानी निकासी नहीं हो पा रही है। जल्द ही नाले से कब्जों को हटवाकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
- दीपक मंगला, विधायक पलवल