फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Executive Engineer's office will open in Hathin

हथीन में खुलेगा कार्यकारी अभियंता का कार्यालय

Sun, 12 Dec 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Executive Engineer's office will open in Hathin
हथीन। शहर स्थित उपमंडल मुख्यालय में शीघ्र ही कार्यकारी अभियंता का कार्यालय खोला जाएगा। इसके लिए बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। कार्यकारी अभियंता कार्यालय के नए भवन का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा बहीन एवं मंडकौला में निगम का एसडीओ कार्यालय भी बनाया जाएगा। बिजली मंत्री के समक्ष यह मांगें स्थानीय भाजपा विधायक प्रवीण डागर ने रखीं। बिजली मंत्री ने इसके बाद विभागीय अधिकारियों से बात कर सभी मांगों को पूरा करवाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

हथीन में कार्यकारी अभियंता का कार्यालय खुलने से लोगों को पलवल एवं होडल के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे। लोगों को विभिन्न कामों के लिए कार्यकारी अभियंता कार्यालय होडल जाना पड़ता है। कार्यकारी अभियंता का कार्यालय खोलने की मांग सीएम विंडो एमिनेंट एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज पांडे ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की थी। मुख्यमंत्री ने इस बारे में अधिकारियों से रिपोर्ट भी मंगाई। इसके बाद प्रस्ताव बना कर भेजा गया। उसी समय से यह प्रस्ताव लंबित पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed