फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Even after spending lakhs of rupees per month by the city council, heaps of dirt

नगर परिषद द्वारा लाखों रुपए प्रति माह खर्च करने के बाद भी लगे गंदगी के ढेर-

Fri, 22 Oct 2021 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Even after spending lakhs of rupees per month by the city council, heaps of dirt
होडल। नगर परिषद की लापरवाही के कारण शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। एक ओर नगर परिषद द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था पर लाखों रुपये प्रतिमाह खर्च किए जाने के दावे किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शहर की अधिकांश कॉलोनियों और पूरे शहर में नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। शुक्रवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ता व दर्जनों अन्य नागरिक एसडीएम कार्यालय पहुंचे, लेकिन अधिकारी के मौजूद नहीं मिलने के बाद अधिवक्ता नगर परिषद कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

नगर परिषद में भी न तो कार्यकारी अधिकारी और न ही पालिका अभियंता मौजूद मिले। बताया गया कि परिषद में मनोज यादव अतिरिक्त तौर पर कार्यकारी अभियंता का पदभार संभाल रहे हैं, लेकिन वह कम ही होडल कार्यालय पहुंचते हैं। अधिवक्ताओं ने नगर परिषद के जेई जीतराम को पत्र सौंपा और शहर में फॉगिंग कराने की मांग की। अधिवक्ता धर्मेंद्र चौहान, जयप्रकाश सौरोत, मोहनश्याम बेनीवाल, बीएल शर्मा आदि ने बताया कि पूरे शहर में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। महीनों तक नालियों की सफाई नहीं की जाती है। शहर की सफाई व्यवस्था पर प्रति माह पैंतीस लाख रुपये खर्च किए जाने का दावा है। कागजी रिकार्ड में शहर में सफाई करने वाली मशीन में 60 लीटर प्रतिदिन के हिसाब से डीजल पर खर्च किया जा रहा है, जबकि मशीन पिछले कई महीनों से शहर में चलाई ही नहीं गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed