फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Employees learned the mantra of a healthy life.

Palwal News: कर्मचारियों ने सीखा स्वस्थ जीवन का मंत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Employees learned the mantra of a healthy life.
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर में कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को उपमंडल अधिकारी कार्यालय, तावड़ू में योग एवं प्राणायाम शिविर का आयोजन किया गया। योग आयोग हरियाणा, आयुष विभाग, नूंह तथा न्यायिक उपमंडल स्तरीय समिति, तावड़ू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में कार्यालय के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर के दौरान कर्मचारियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। साथ ही नियमित योग करने से शरीर को मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि योग और प्राणायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

योग प्रशिक्षण नोडल अधिकारी डा. कासिम की देखरेख में संपन्न हुआ। शिविर में लगभग 25 कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर हरियाणा योगा समिति एसोसिएशन के चेयरमैन नियाज मोहम्मद तथा अधिवक्ता सागर शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने कर्मचारियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। कार्यालय में आयोजित योग शिविर के माध्यम से कर्मचारियों को स्वस्थ दिनचर्या अपनाने का संदेश दिया गया। रिसीवर में एसडीएम के डीएसआर सुभाष शर्मा, स्टेनो अनिल कुमार जांगिड़, कर्मचारी सतीश कुमार, नरेंद्र सिंह, राजीव, संजू, मोनू, संजय, अमित आदि ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लेकर स्वास्थ्य मजबूत करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed