{"_id":"622b81fd36b316492e18647c","slug":"employee-unions-demonstrated-palwal-news-noi636842037","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी संगठनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी संगठनों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को कर्मचारी संगठनों ने लघु सचिवालय प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इससे पूर्व गुर्जर धर्मशाला में आयोजित सभा में केंद्र व राज्य सरकार की कर्मचारी व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 28-29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया। राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम एसडीएम वैशाली सिंह को नोटिस सौंपा गया।
प्रदर्शन में ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इंपलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान राजेश शर्मा ने की। जिला प्रधान राजेश शर्मा व सचिव योगेश शर्मा ने कहा कि प्रदर्शन में लिए गए निर्णय अनुसार हड़ताल को सफल बनाने के लिए 14 मार्च से खंड स्तर पर प्रत्येक कर्मचारी तक पहुंचने के लिए सघनता के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए दर्जनों टीमों का गठन कर दिया गया है। प्रदर्शन में 94 दिनों से चल रही आंगनबाड़ी वर्करों की हड़ताल का पुरजोर समर्थन किया और सरकार से अहंकार छोड़ सीएम व पीएम की घोषणा को लागू कर हड़ताल समाप्त करवाने की मांग की गई। प्रशासन के समक्ष जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में तैनात पंचायती पंप चालकों के बकाया 18 महीने के वेतन का मामला भी उठाया गया और तुरंत बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग की।
सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट को निराशाजनक करार दिया। उन्होंने कहा कि बजट के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री का यह कहना कि उनका पुरानी पेंशन बहाली का कोई विचार ही नहीं है। धरने को कोषाध्यक्ष देवी सिंह सहजवार, सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी, आंगनबाड़ी यूनियन की नेता उर्मिला रावत, कमला, एएचपीसी वर्कर यूनियन के डिप्टी जरनल सेकेट्री जितेंद्र तेवतिया, मैकेनिकल वर्कर यूनियन के राकेश तंवर, खंड प्रधान राजकुमार डागर, अनिल कुमार, होडल खंड के सचिव देवेंद्र नंबरदार, हथीन खंड के कोषाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, पब्लिक हेल्थ ब्रांच प्रधान बालकिशन शर्मा सहित अन्य ने भी संबोधि त किया।