फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Emphasized strengthening the booths

Palwal News: बूथ मजबूत करने पर दिया जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Emphasized strengthening the booths
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने रविवार को पलवल विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 83, 84, 85 और 86 के शक्ति केंद्र प्रमुखों एवं बूथ अध्यक्षों के साथ टिफिन बैठक की। भाजपा जिला महामंत्री जयराम प्रजापति के निवास पर आयोजित बैठक में डॉ. गुप्ता अपने घर से टिफिन लेकर पहुंचीं और कार्यकर्ताओं के साथ भोजन साझा किया। इस अवसर पर मंत्री एवं पलवल विधायक गौरव गौतम, जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला और जिला प्रभारी नागेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद और आपसी विश्वास ही संगठन की मजबूती का आधार हैं। उन्होंने बूथ समितियों को सक्रिय बनाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र परिवारों तक पहुंचाने का आह्वान किया। एसआईआर को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से तथ्यों के आधार पर जनता के बीच संवाद करने को कहा। साथ ही प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को टिफिन बैठक आयोजित करने की परंपरा जारी रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed