{"_id":"618ab03136894e702e2c081e","slug":"electricity-department-employees-protested-against-the-demands-palwal-news-noi6149087193","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने किया विरोध प्रर्दशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने किया विरोध प्रर्दशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के आवाहन पर मंगलवार को लघु सचिवालय के परिसर में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया गया। जिसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान नरेंद्र सिंह सौरोत ने की तथा संचालन यूनिट सचिव वेदपाल तेवतिया ने किया।
इस अवसर पर यूनियन के पूर्व डिप्टी जनरल सेक्रेटरी रमेश चंद व ब्लॉक प्रधान उदयवीर ने बताया कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कार्यकारी अभियंता संदीप दलाल को एसीएस पावर के नाम 29 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र में ठेका प्रथा समाप्त कर डीसी रेट व अनुबंध कर्मियों को पक्का करने, पक्का होने तक समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, एक्स ग्रेसिया रोजगार स्कीम में लगाई गई शर्तों को हटाने, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित सभी ठेका कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करने, सुरक्षा के आवश्यक उपकरण व मेंटीनेंस का आवश्यक सामान उपलब्ध कराने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में अनिल कुमार, राशिद, गोपाल, रमेश चंद शांडिल्य, लख्मी चंद, रणसिंह, धर्मेंद्र सिंह, लेखराज रावत, गणेश, भारत भूषण, नरेश रावत, प्रदीप सैनी आदि मौजूद थे।