फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Electricity department employees protested against the demands

मांगों को लेकर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने किया विरोध प्रर्दशन

Tue, 09 Nov 2021 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Electricity department employees protested against the demands
होडल। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के आवाहन पर मंगलवार को लघु सचिवालय के परिसर में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया गया। जिसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान नरेंद्र सिंह सौरोत ने की तथा संचालन यूनिट सचिव वेदपाल तेवतिया ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर यूनियन के पूर्व डिप्टी जनरल सेक्रेटरी रमेश चंद व ब्लॉक प्रधान उदयवीर ने बताया कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कार्यकारी अभियंता संदीप दलाल को एसीएस पावर के नाम 29 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र में ठेका प्रथा समाप्त कर डीसी रेट व अनुबंध कर्मियों को पक्का करने, पक्का होने तक समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, एक्स ग्रेसिया रोजगार स्कीम में लगाई गई शर्तों को हटाने, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित सभी ठेका कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करने, सुरक्षा के आवश्यक उपकरण व मेंटीनेंस का आवश्यक सामान उपलब्ध कराने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में अनिल कुमार, राशिद, गोपाल, रमेश चंद शांडिल्य, लख्मी चंद, रणसिंह, धर्मेंद्र सिंह, लेखराज रावत, गणेश, भारत भूषण, नरेश रावत, प्रदीप सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed