{"_id":"57d92e0c4f1c1bef30d48d5a","slug":"eid-ul-adha-prayers-on-peace-and-harmony-in-the-country-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-जुहा पर मांगी देश में शांति व सद्भाव की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-जुहा पर मांगी देश में शांति व सद्भाव की दुआ
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Wed, 14 Sep 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
दुआ मांगते मुस्लिम समाज के लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-उल-जुहा (बकरीद) के मुबारक मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर पूर देश में शांति व सद्भाव की दुआ मांगी। हसनपुर व होडल में भी मस्जिदों पर ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
ईदगाह में मंगलवार को बकरीद के अवसर पर जिले के विभिन्न हिस्सों से आए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जहां सामूहिक नमाज अदा की, वहीं आपसी भाईचारे को मजबूत करने व अमन चैन बनाए रखने की दुआ की। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी तथा कब्रिस्तान में जाकर अपने बुजुर्गों को याद किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। हिंदू समाज के लोगों ने भी उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
ईदगाह में सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। लोग नए-नए परिधानों में नमाज अदा करने आए। देखते ही देखते ईदगाह भर गया। नमाजियों के लिए हरे कालीन बिछाए गए थे। ठीक सवा नौ बजे सामूहिक नमाज शुरू हुई। नमाज काली बड़ी मस्जिद के इमाम मौलवी हुरमत ने अदा कराई। उन्होंने दुआ की कि खुदा सभी के गुनाहों को माफ करे तथा बुराई से बचाए। आपस में मोहब्बत करें तथा कुर्बानियों को कबूल करें।
विज्ञापन
इससे पहले मौलाना इरशाद व मौलाना शेर मोहम्मद की तकरीर हुई। दोनों ने आपसी भाईचारे को मजबूत करने व अमन चैन कायम रखने की दुआ मांगी। उन्होंने इब्राहिम को याद करते हुए उनके कुर्बानी देने के जज्बे की चर्चा की। उन्होंने कहा कि खुद को मानव उत्थान के कार्यों में लगाएं। कार्यक्रम का संचालन हनीफ अहमद एडवोकेट ने किया। इस मौके पर मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हाजी यूनुस अहमद, डॉ. शमीम अहमद, पूर्व पार्षद मोहम्मद मन्नान खान, आमिर खान व शदाब खान सहित सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे।