फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   education

आज खुलेंगे स्कूल, अधिकारी दौरा कर जांच रहे हैं व्यवस्थाएं

Thu, 15 Jul 2021 05:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
education
हथीन। जिले में शुक्रवार से 9वीं से 12वीं कक्षा तक की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। कोरोना काल में स्कूल खोलने से पहले शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश जारी किए है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यार्थियों के अभिभावकों से सहमति पत्र मांगे गए हैं। स्कूलों में बच्चों को निश्चित दूरी पर मास्क लगाकर रखना होगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद स्कूल मे प्रवेश दिया जाएगा। खांसी, जुकाम, बुखार होने पर बच्चे को घर पर ही रहने के निर्देश दिय गए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारी व्यवस्था जांचने के लिए सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों की व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट मांगी है। नए सत्र के करीब तीन महीने बीतने के बाद करीब 350 स्कूल खुल रहे हैं। जिनमें 45 हजार छात्र छात्राओं की कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन

प्रवेश द्वार पर होगी थर्मल स्क्रीनिंग
स्कूल में प्रवेश के समय ही विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही हाथों को सैनिटाइज किया जाएगा। अगर किसी विद्यार्थी के शरीर का तापमान अधिक पाया गया तो उसे स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्कूलों में व्यवस्था जांचने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करेंगे, जिसमें देखा जाएगा कि स्कूल में किसी तरह की कोई लापरवाही तो नहीं की जा रही है। अगर किसी स्कूल में कोई लापरवाही मिलती है तो स्कूल इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ाई करवाने का दौर शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाई जाएगी। स्कूलों में सभी तरह की व्यवस्था जांचने के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया गया है।- अशोक बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में कमरे कराए गए सैनेटाइज
होडल। सरकारी व निजी स्कूलों में स्कूलों को खोलने से पहले कमरों व पूरे भवन को सैनेटाइज कराया गया। स्कूल संचालकों द्वारा कक्षाओं में बच्चों को बैठाने के लिए दूरियों के साथ डेस्क लगाए जा रहे है। निजी स्कूल संचालकों में हेतराम, देवेंद्र सिंह, राजेश अग्रवाल, हरद्वारी लाल इत्यादि ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद स्कूल खुलने से उन्हें काफी राहत महसूस हुई है।
खंड शिक्षा अधिकारी यशपाल गर्ग ने बताया कि स्कूल आने के लिए अभिभावकों की अनुमति लेना जरूरी है। बच्चों पर हाजिरी को लेकर कोई दबाव नहीं रहेगा। संवाद
फोटो 15पीएएलपी-4 में है।
कैप्शन: होडल में एक स्कूल में कमरे को सैनेटाइज करते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed