फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Dushyant chautala in village godota tomorrow

गांव गोडोता में जजपा नेता दुष्यंत चौटाला की जनसभा कल

Sat, 29 Jun 2019 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dushyant chautala in village godota tomorrow
Dushyant chautala in village godota tomorrow
गांव गोडोता में जजपा नेता दुष्यंत चौटाला की जनसभा कल
विज्ञापन

होडल। पूर्व सांसद एवं जजपा नेता दुष्यंत चौटाला रविवार को गांव गोडोता में जनसभा को संबोधित करेंगे। गोडोता में दुष्यंत चौटाला की यह पहली सभा होगी। यह जानकारी पूर्व सिंचाई मंत्री चौ. हर्ष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 30 जून को दुष्यंत चौटाला गोडोता में सभा को संबोधित करेंगे और ग्रामीणों से रूबरू होंगे। सभा के बाद चौटाला पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बदमाश आए दिन किसी ना किसी आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस प्रशासन केवल मूकदर्शक बना हुआ है। भाजपा के शासन में प्रशासनिक अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। बेरोजगार कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारी कार्यालयों से गायब रहते हैं। उन्होंने कहा कि चौटाला के आगमन को लेकर क्षेत्र की जनता में भारी उत्साह बना हुआ है। आयोजन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस अवसर पर सतबीर नंबरदार, पूर्व सरपंच तारा, टेका, पार्षद तेज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed