फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   dung, seed and ball campaign to protect environment

पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरू किया बीज गोबर गेंद अभियान

Tue, 15 Jun 2021 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
dung, seed and ball campaign to protect environment
पलवल। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति समर्पित पर्यावरण सचेतक समिति ने नई पहल शुरू की है। समिति द्वारा पांच ‘बीज गोबर गेंद’ अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत नीम, जामुन, लोकी, पेठा व खरबूजा के बीज को गोबर व मिट्टी मिलाकर गेंद तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

इस गेंद को छाया में सुखाने के बाद नदी, नहरों, तालाबों व खाली पड़े स्थानों पर डाला जा रहा है। इस गेंद में मौजूद बीज से यदि एक भी पौधा उग जाता है तो पर्यावरण संरक्षण में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अभियान समिति के संयोजक आचार्य रामकुमार बघेल शास्त्री के नेतृत्व में शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि समिति के संस्थापक अध्यक्ष हरित ऋषि विजयपाल ग्रीनमैन के नेतृत्व में देश को हरा-भरा बनाने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए बीज गोबर गेंद नामक अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत गोबर में थोड़ी मात्रा में मिट्टी या उपलों की राख मिला कर उसमें नीम, जामुन, खरबूजा, लोकी, पेठा आदि पांच प्रकार के बीज डालकर गेंद तैयार कर रहे हैं। इन गेंदों को छाया में सूखने के बाद नदियों, नहरों, तालाबों आदि के किनारों व खाली पड़े स्थानों पर फेंका जाएगा। इन बीजों में से एक भी उग जाए तो पशु-पक्षियों के लिए छाया के साथ भोजन की व्यवस्था हो सकती है।

उन्होंने कहा कि घरों में फल खाने के बाद उनके बीजों, आम की गुठली आदि को साफ कर ऐसे नमी युक्त खाली स्थानों पर डालकर भी ऐसे कार्य किए जा सकते हैं। इन गेंदों को थैलों में रख कर जल्द ही विभिन्न स्थानों पर डालने का कार्य शुरू किया गया। अभियान में मास्टर मानिक चंद, थान सिंह, अमरपाल, देव कुमार, ईश्वरराज जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed