{"_id":"5fc92eb18ebc3e9b7a5c0c43","slug":"driver-killed-in-trucks-collision-three-injured-palwal-news-noi5519145134","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-19 पर दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल परिचालक की शिकायत पर दूसरे ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार यूपी के जिला आगरा के सदरबन गांव निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह ट्रक पर बतौर परिचालक है और ट्रक पर चालक उसी के गांव का निवासी रामनिवास उर्फ पप्पू था। दोनों ट्रक में दिल्ली से परचून का सामान लेकर रायपुर (छत्तीसगढ़) के लिए चले थे। 2 दिसंबर की रात करीब 2 बजे उनका ट्रक हाईवे पर बहरोला गांव के निकट निर्माणाधीन फ्लाईओवर पहुंचा तो ट्रक डीजल कम होने की वजह से बंद हो गया। चालक पप्पू ट्रक के नीचे घुसकर डीजल पाइप से हवा निकालने लगा व वह टॉर्च दिखा रहा था। इसी दौरान पलवल की तरफ से दूसरा ट्रक आया और उसने सीधी उनके ट्रक को टक्कर मार दी, इसी दौरान एक स्कार्पियो गाड़ी ने ट्रक के पीछे टक्कर मार दी। जब उसने देखा तो चालक पप्पू ट्रक के नीचे दबा हुआ था व पीछे वाले ट्रक के कैबिन में दो व्यक्ति फंसे हुए थे, लेकिन स्कॉर्पियो गाड़ी वाले अपनी गाड़ी को लेकर होडल की तरफ चले गए। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया।
संदिग्ध हालात में नाबालिग युवती और बुजुर्ग लापता
पलवल। अलग-अलग थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय नाबालिग युवती व 65 वर्षीय बुजुर्ग संदिग्ध हालात में लापता हो गए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता संजय कुमार ने बताया कि एक पीड़ित युवक ने गदपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बहन 24 नवंबर को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई।काफी तलाश किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दूसरे मामले में पलवल की दयाबस्ती निवासी बबीता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पिता रामचंदर पासवान 25 नवंबर को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चले गए। जिनको काफी तलाश किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। संवाद