फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Drain construction has not even begun after five months

Palwal News: पांच माह भी नाला निर्माण शुरू नहीं, घरों में घुस रहा गंदा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Drain construction has not even begun after five months
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह द्वारा शिलान्यास के दौरान लगा पत्थर।
38 लाख रुपये की लागत से सैनी बास से जमालगढ़ रोड तक नाला निर्माण के लिए किया गया था शिलान्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। शहर के सैनी बास क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। कई बार गंदा पानी लोगों के घरों तक में घुस जा रहा है। जलभराव से राहत दिलाने के उद्देश्य से करीब 38 लाख रुपये की लागत से सैनी बास से जमालगढ़ रोड तक नाला निर्माण की योजना बनाई गई थी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है और भाजपा जिला अध्यक्ष से विधिवत शिलान्यास भी कराया जा चुका है, लेकिन पांच माह बीतने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे स्थानीय लोगों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि मानसून सिर पर है, लेकिन प्रशासन की ओर से नाला निर्माण को लेकर कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में बरसात में हालात और अधिक खराब होने की आशंका है। लोगों का आरोप है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और जलनिकासी व्यवस्था कमजोर होने के कारण गंदा पानी गलियों में जमा रहता है। कई स्थानों पर नालियों का पानी घरों के आंगन तक पहुंच चुका है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


फिसलकर चोटिल हो रहे बच्चे
लोगों का आरोप है कि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण प्रतिदिन छोटे बच्चे फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। निवासियों के अनुसार क्षेत्र में कई मकान ऐसे हैं, जिनके चारों ओर गंदा पानी जमा है। इससे दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। लोगों को संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी डर सता रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए हालात अधिक परेशानी भरे बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुक्तिधाम मंदिर जाने वाले मार्ग की स्थिति भी बेहद खराब है। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल तक पहुंचने वाले रास्ते की ऐसी स्थिति प्रशासन की उदासीनता को दर्शाती है। लोगों का कहना है नगर पालिका प्रशासन अपने चहेते ठेकेदारों को टेंडर देकर जानबूझ कर काम में देरी कर रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर वे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
कोट
नाले के शिलान्यास को पांच माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक एक ईंट भी नहीं लगी है। गंदा पानी घरों के आंगन तक पहुंच रहा है। बरसात शुरू होने वाली है, ऐसे में चिंता बढ़ गई है। -विजेंद्र सिंह, निवासी
जल निकासी की समस्या वर्षों पुरानी है। नाला बनने की घोषणा से लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन काम शुरू नहीं होने से निराशा है। जल्द निर्माण नहीं हुआ तो परेशानी होगी। -संतोष बघेल, निवासी
गंदे पानी के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। शिलान्यास के बाद भी काम शुरू न होना समझ से परे है। -लक्ष्मी देवी , निवासी
घर के आसपास पानी जमा रहने से बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। बदबू के कारण घरों में रहना मुश्किल हो जाता है। प्रशासन को समस्या समझते हुए तुरंत निर्माण शुरू कराना चाहिए। -महेश, निवासी

जिम्मेदार क्या बोले
ठेकेदार हज यात्रा पर गया हुआ है। उसके आने के बाद ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक परियोजना पर काम शुरू करा दिया जाएगा। -साहिल धनखड़, सचिव, नगरपालिका पुन्हाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed