{"_id":"6a68eee3ec9b8bbf8d0e33c9","slug":"draft-electoral-roll-to-be-published-on-the-31st-palwal-news-c-24-1-pal1008-126422-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: 31 को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: 31 को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत 31 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त तक मतदाता अपने नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए फॉर्म-6, 7 व 8 के माध्यम से दावे एवं आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित, मृत, स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा तथा जिन मतदाताओं के नाम, जन्मतिथि अथवा अन्य विवरणों में विसंगति मिलेगी, उन्हें नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। संबंधित सूचियां मतदान केंद्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर भी प्रदर्शित की जाएंगी।
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के सुचारु संचालन के लिए जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (अतिरिक्त एईआरओ) नियुक्त किए गए हैं। ये अधिकारी आवंटित मतदान केंद्रों पर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहकर निर्वाचन संबंधी कार्यों का निष्पादन करेंगे। अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र मतदाताओं से प्रारूप सूची में अपना नाम जांचकर समय रहते आवश्यक संशोधन कराने की अपील की।