फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   dowry case

दहेज उत्पीड़न के आरोप में चार के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 14 Feb 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
dowry case
पलवल। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि न्यू कॉलोनी निवासी ईशू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी रेवाड़ी जिले के अर्जुन नगर निवासी राहुल के साथ हुई थी। शादी में पीड़िता के मायके पक्ष ने हैसियत अनुसार दान-दहेज भी दिया था लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए और तरह-तरह की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर पीड़िता को पति, देवर नीरज, सास मंजू व ससुर जवाहर ने मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed