फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   dowery

जिले में दहेज उत्पीड़न की शिकार तीन महिलाओं की मौत

Thu, 26 Aug 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
dowery
पलवल। जिले में दहेज उत्पीड़न के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बुधवार देर शाम भी जिले में दहेज उत्पीड़न की शिकार तीन महिलाओं की मौत हो गई। दो महिलाओं की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। जबकि एक महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है।
विज्ञापन

चांदहट थाना पुलिस ने क्षेत्र के हंसापुर गांव में एक महिला की फांसी पर लटका कर हत्या करने के आरोप में दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। मामला मृतका के भाई फिरोजपुर पलवल निवासी लक्ष्मण सिंह ने दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि उसकी बहन राजकुमारी की शादी 16 फरवरी 2020 को गांव हसांपुर निवासी वीरेंद्र पुत्र मानसिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति, ससुर मानसिंह, सास बाला, जेठ कृष्ण, जेठानी वंदना व लाखन उसकी बहन के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते आ रहे थे। दहेज के रूप में उनसे 5 लाख रुपये व कार की मांग कर रहे थे। शिकायत में कहा गया कि उसके परिवार द्वारा कई बार उसकी ससुराल वालों को समझाने का प्रयास भी किया गया। मामला सुलझ नहीं पाया और उसकी बहन की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह पीड़ित के पास ससुराल वालों ने फोन कर सूचना दी कि उसकी बहन की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वह परिवार के साथ मौके पर पहुंचा और देखा कि उसकी बहन मृत हालत में पड़ी हुई थी। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए किया मजबूर
चांदहट थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न से परेशान आकर 31 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच अधिकारी रामजीवन के अनुसार औगारपुर गांव जिला अमरोहा (यूपी) निवासी अशोक कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने अपनी बहन गीता की शादी बड़ौली गांव निवासी विनोद के साथ वर्ष 2009 में की थी। शादी के बाद से ही गीता के साथ पति विनोद, देवर मनोज, देव, सास ओमवती व ननंद सुधा मारपीट कर तंग करने लगे। जिसकी वजह से गीता मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। गत 25 अगस्त की सुबह बड़ौली गांव से एक व्यक्ति का फोन आया और बताया कि आपकी बहन की मौत हो चुकी है। पीड़ित के पहुंचने से पहले ही उक्त लोगों ने गीता का अंतिम संस्कार कर दिया। आरोप है कि ससुरालजनों की अत्याचारों से परेशान होकर गीता ने आत्महत्या की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता को जबरन जहर पिलाया
वहीं कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला को जहर देकर मार डालने का आरोप है। मृतक महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने मृतका के पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कैंप थाना पुलिस प्रभारी कैलाश ने बताया कि गांव फिरोजपुर निवासी विजय ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि मेरी दो बहनों आरती व रेखा की शादी इस्लामाबाद निवासी देवकिसन व खैमी के साथ करीब 10-11 साल पहले की गई थी। शादी के बाद मारपीट की जाने लगी। घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई। करीब दो माह पूर्व मारपीट कर वह हमारे घर आ गई। राखी के उत्सव पर दूसरी बहन भी आई। दो दिन बाद 24 अगस्त को वापस अपनी ससुराल इस्लामाबाद चली गई। गत 24 अगस्त की रात को आरती के साथ मारपीट कर जबरदस्ती जहर पिलाकर मार दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर देव, बोधराज, खैमी और भगवती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed