फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   District students shine in state level competition

Palwal News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के विद्यार्थी चमके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
District students shine in state level competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को गांव घोड़ी में सेवा सेतु कैंप और मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना से संबंधित शिविर लगाया गया। भाजपा नेता मेहरचंद गहलोत ने योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कैंपों के माध्यम से पात्र परिवारों को स्वरोजगार, कौशल विकास, ऋण सुविधा और दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना सहित अन्य योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज में आयोजित सेवा संकल्प अभियान की राज्य स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में पलवल के विद्यार्थियों ने उपलब्धि हासिल की। जीवन ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा गीता ने ग्रुप एक से आठ की भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि केसीएम वर्ल्ड स्कूल के अर्श हुसैन ग्रुप 9 से 12 में चौथे स्थान पर रहे। राजस्व मंत्री विपुल गोयल और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने विजेताओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर और जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article