फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   District-level children's festival to begin on the 21st

Palwal News: 21 से होगा जिला स्तरीय बाल महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
District-level children's festival to begin on the 21st
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल दिवस के उपलक्ष्य में 21 से 23 अक्तूबर तक रेलवे रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में जिला स्तरीय बाल महोत्सव आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर 21 अक्तूबर को सुबह दस बजे महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। जिला बाल कल्याण परिषद की चेयरपर्सन डॉ. शिवानी छिल्लर ने बताया कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। विद्यार्थियों को चार आयु वर्गों में बांटा गया है। इनमें पांचवीं कक्षा तक, छठी से आठवीं, नौवीं से दसवीं और 11वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। चौथे वर्ग के विद्यार्थी केवल समूह नृत्य प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। तीन दिवसीय महोत्सव में समूह नृत्य, एकल नृत्य, गायन, पोस्टर मेकिंग, फैंसी ड्रेस, क्विज, भाषण, रंगोली, मेहंदी, स्केचिंग, हस्तलेखन और अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। विजेता प्रतिभागियों को 14 नवंबर को बाल दिवस पर उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed