{"_id":"6202ada320ecf0434e4cf5de","slug":"district-administration-alert-regarding-uttar-pradesh-elections-palwal-news-noi6312048136","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर जिला प्रशासन हुआ सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर जिला प्रशासन हुआ सतर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती बॉर्डरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल व उपायुक्त कृष्ण कुमार ने करमन बॉर्डर का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। निर्देशों के अनुसार बॉर्डर से लगते पांचों नाकों से तीन किलोमीटर की परिधि तक शराब ठेका तीन दिन के लिए तक पूर्णतया बंद रहेंगे। समीपवर्ती नाकों पर आधुनिक हथियारों के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी के मदद से नाकों पर नजर रखी जा रही है। उत्तर प्रदेश सीमाओं की सुरक्षा के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। सीसीटीवी की मदद से सीमाओं से गुजरने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है।
जिला उपायुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि आगामी 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न उद्देश्य को लेकर जिला पलवल में उत्तर प्रदेश सीमा से सटे पांच अंतर राज्यीय पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं। नाकों में चांदहट थाना के अंतर्गत रहीमपुर पुल, बागपुर चौकी स्थित माला सिंह फॉर्म, होडल थाना अंतर्गत करमन बॉर्डर व उमराला उजीना ड्रेन गढ़ी पट्टी तथा हसनपुर थाना के अंतर्गत माहौली रोड शामिल हैं। नाकों पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते कड़ी निगरानी व जांच की जा रही है। जांच के बिना वाहनों को नाके पार नहीं करने दिया जा रहा है।
11 फरवरी तक तीन किलोमीटर की परिधि में शराब ठेके बंद
जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश सीमा से तीन किलोमीटर परिधि तक शराब ठेकों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। ठेके आठ फरवरी को शाम छह बजे बंद कर दिए जाएंगे। 11 फरवरी को शराब ठेके खोले जाएंगे। तीन तक उत्तर प्रदेश में शराब तस्करी पर पूर्णतया रोक लगाई जाएगी। इसके अलावा अवैध हथियार तथा नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की तरफ से सभी नाकों पर विकट परिस्थिति के मद्देनजर आबकारी विभाग एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। नियमों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वाहनों पर सीसीटीवी पर रखी जा रही नजर
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने कहा कि उत्तर प्रदेश बॉर्डर से लगते पांच अंतर राज्यीय नाके स्थापित किए गए है। नाकों पर पुलिस तथा सुरक्षा बलों द्वारा गश्त बढ़ा दी गई है। एक भी वाहन को बिना जांच के सीमा पार नहीं करने दी जा रही है। नाकों पर सीसीटीवी के द्वारा भी आने-जाने वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। नाकों पर तैनात पुलिस कर्मी हथियार व आवश्यक तकनीकी उपकरणों के साथ तैनात किए गए हैं।