फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   district adm will send proposal for Brij 84 Kos Dev Board

Palwal News: बृज 84 कोस परिक्रमा विकास बोर्ड के गठन का प्रस्ताव भेजेगा जिला प्रशासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
district adm will send proposal for Brij 84 Kos Dev Board
उपायुक्त डाॅ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बैठक में परिक्रमा मार्ग से जुड़े गांवों के सरपंचों से लिया सुझाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तर्ज पर बृज 84 कोस परिक्रमा विकास बोर्ड के गठन की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस होडल में उपायुक्त डाॅ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परिक्रमा मार्ग से जुड़े गांवों के सरपंचों और स्टेक होल्डर्स से सुझाव लिए गए। बैठक में होडल विधायक हरिंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

उपायुक्त ने कहा कि बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं विकसित करने के संबंध में प्राप्त सुझावों को शामिल करते हुए जिला प्रशासन की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तर्ज पर बृज 84 कोस परिक्रमा विकास बोर्ड के गठन का प्रस्ताव हरियाणा सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए सरकार की ओर से 10 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद परिक्रमा मार्ग पर उपलब्ध सुविधाओं में सुधार के साथ हर वर्ष आवश्यक सुधारीकरण और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि बृज 84 कोस परिक्रमा धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।


विधायक हरिंद्र सिंह ने कहा कि सरकार बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रस्तावित विकास बोर्ड में सांसद, विधायक, एसडीएम, जनप्रतिनिधियों और समाज से जुड़े प्रतिनिधियों को शामिल करने का सुझाव भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी परिक्रमा से पहले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed